{"_id":"77cf4bc840b44e3af438ed5e7cc62d66","slug":"play-on-corruption-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फाइल’ ने खोली भ्रष्टाचार की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फाइल’ ने खोली भ्रष्टाचार की फाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Sep 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को नई बस्ती मोहल्ले के पार्क में आयोजित नाटक भ्रष्टाचार की फाइल खोल गया। समाज को जागरूक करता ‘फाइल’ नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन
लालडेड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नई बस्ती पार्क में सूरज नारायण द्वारा लिखित हिंदी नुक्कड़ नाटक का मंचन नवीन पाल के निर्देशन में कि या गया।
इस दौरान कलाकारों ने भ्रष्टाचार के रूप में फैली सामाजिक कुरीतियों तथा इसके दुष्प्रभाव को दर्शाया। इस नुक्कड़ नाटक में एक दफ्तर में अधिकारी बैठा हुआ है और दफ्तर के बाहर एक चपरासी हाथ से तंबाकू मलता हुआ दर्शाया जाता है। कुछ लोग दफ्तर में पहुंचते हैं, जिन्होंने पांच साल पहले एक फाइल दी है, जिस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
अधिकारी भी उस फाइल पर बगैर पैसे कोई ध्यान नहीं देता। इस नुक्कड़ नाटक में मूल रूप से दर्शाया गया कि बगैर पैसे लिए अधिकारी फाइल पर कार्रवाई नहीं करते, जिससे जनता परेशान होती है।
विज्ञापन
दर्शकों पर भी इस नाटक की छाप पड़ी, जिसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के प्रेरणा मिलती है। इस दौरान थियेटर के प्रसिद्ध कलाकार तरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।