फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   plantation drive

भद्रवाह के भाला ब्लॉक में पौधरोपण अभियान का आगाज

विज्ञापन
plantation drive
भद्रवाह। ग्रामीण विकास विभाग डोडा की ओर से सोमवार को जिले के भाला ब्लॉक में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत पौधारोपन अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान का उद्घाटन डीसी सागर दत्तराय डोईफोड ने रीवाड़ा पंचायत से किया गया।
विज्ञापन

यहां पर कंधारी अनार के 500 पौधे लगाए गए। डीडीसी ने कहा कि यह मनरेगा के माध्यम से एक क्रांतिकारी पहल है। यह आत्मानिभर भारत के सपने को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाला ब्लॉक को 15 दिनों में 5,000 अनार के पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। गौरतलब है कि इस महीने के अंत तक 1.35 करोड़ पौधे रोपने की केंद्र सरकार की पहल को लेकर इस अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत भाला ब्लॉक में पांच हजार फलदार पौधे लगाने के लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को मुख्य रूप से पीआरआई (पंचायती राज संस्थाओं) को शिक्षित करने, प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया है। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष नौशीन बेगम, एसीडी प्रेम सिंह, बीडीओ भाला फूलैल सिंह, बागवानी विकास अधिकारी मोहिंदर राणा और अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed