फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   planning

विद्यार्थियों को मानसिक स्वस्थ रखेंगे काउंसलिंग कोआर्डिनेटर

विज्ञापन
planning
जम्मू। निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग ने आत्मनिर्भर भारत अभियान (मनोदर्पण) के तहत जिला और जोनल काउंसलिंग कोआर्डीनेटरों की नियुक्ति कर दी है। ये कोआर्डीनेटर जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में काउंसलिंग की विभिन्न गतिविधियों में साइकोलॉजिकल मदद उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आसपास रहने वाले लोगों को मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। ये कोआर्डीनेटर निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग के काउंसलिंग सेल के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाएंगे।
विज्ञापन

जिला काउंसलिंग कोआर्डीनेटर और जोनल काउंसलिंग कोआर्डीनेटर उन्हीं को बनाया गया है जिनके पास साइकोलॉजी से संबंधित कोई जानकारी है, ताकि वह अच्छे से लोगों में जागरूकता लाएं और जरूरी जानकारी हर किसी तक पहुंचा सकें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों की मानसिक तनाव से दूर रहने में मदद कर सकें।
विज्ञापन

इस सिलसिले में निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग अनुराधा गुप्ता का कहना है कि कोविड-19 के चलते बच्चों, युवाओं आदि में कई नई तरह की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इस समय वह लोग जिनके पास साइकोलॉजी में किसी तरह की भी जानकारी है वह समाज में लोगों को जागरूक करके और उन्हें ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य संबंधी टिप्स बताकर स्वस्थ रहने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आओ बात करें’ टेली काउंसलिंग हेल्पलाइन पहले से चल रही
गौरतलब है कि निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग (डीएसईजे) के काउंसलिंग सेल के हेड रोमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पहले से ही ‘आओ बात करें’ टेली काउंसलिंग हेल्पलाइन चलाई जा रही है। इससे हर तरीके से विद्यार्थियों की सहायता करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही जो शिक्षक साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं, उनकी साइकोलॉजिकल टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है और उन्हें ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed