{"_id":"58ec9fe24f1c1b9e36cf640c","slug":"plan-for-extra-warehouse-will-come-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त गोदामों के प्रावधान को प्लान जल्द: उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त गोदामों के प्रावधान को प्लान जल्द: उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
निर्मल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि अतिरिक्त गोदामों के प्रावधान और 24×7 बिजली सप्लाई को प्लान जल्द लाया जाएगा। स्वामित्व अधिकार के मसले पर भी गौर किया जाएगा। वह यहां सोमवार को वेयरहाउस ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि जम्मू रीजन में आर्थिक गतिविधियों और व्यापार को बढ़ावा देने की कोशिशें जारी हैं, ताकि अधिक-से-अधिकार रोजगार पैदा किया जा सके और रीजन का सामाजिक-आर्थिक विकास हो।वेयरहाउस को रियासत का मुख्य ट्रेडिंग सेंटर बताते हुए उन्होंने इसके मेक ओवर की बात भी कही, ताकि व्यापारियों से जुड़े मामलों का तेजी से हल हो सके।
विज्ञापन
कहा कि पीडीडी को भी जरूरी निर्देश दिए जाएंगे, ताकि बिजली सप्लाई की दिक्कत से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों। इस दौरान विधायक जम्मू (ईस्ट) राजेश गुप्ता, कमिश्नर/सचिव हाउसिंग एंड अरबन डेवलपमेंट हिरदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन