फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Placement process stalled due to corona in Jammu and Kashmir, student upset

जम्मू-कश्मीर: कोरोना के चलते प्लेसमेंट प्रक्रिया ठप, छात्र परेशान

Sun, 23 May 2021 11:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 May 2021 11:56 AM IST
सार

प्रदेश के तमाम संस्थान तकनीकी पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए प्रतिवर्ष प्लेसमेंट का आयोजन करते थे। लेकिन 2020 से अब तक कोरोना महामारी के चलते प्लेसमेंट की प्रक्रिया बाधित हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Placement process stalled due to corona in Jammu and Kashmir, student upset
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के शैक्षणिक संस्थानों में एमबीए और बीबीए इत्यादि कोर्सों की तकनीकी पढ़ाई करने वाले छात्रों को कोरोना वायरस से नुकसान झेलना पड़ रहा है। 2020 में भी छात्रों की प्लेसमेंट नहीं हो पाई थी, ना ही 2021 में हो रही है।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले कोरोना की चुनौती को स्वीकारते हुए एसएमवीडीयू कटड़ा ने ऑनलाइन मोड से प्लेसमेंट करवाई थी। इसमें कई विद्यार्थियों को रोजगार मिला। जम्मू विश्वविद्यालय की एमबीए विभाग की प्रोफेसर नीतू ने बताया कि कोरोना से पहले हर साल विश्वविद्यालय में ऑफलाइन मोड से प्लेसमेंट अभियान चलाया जाता था।
विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट सेल भी खोला है। लेकिन महामारी के चलते ऑफलाइन प्लेसमेंट करवानी मुश्किल हो गई है। हालांकि, कई सारी कंपनियां विभागों के संपर्क में हैं मगर इस दौरान संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकी हमला: पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, तलाशी अभियान जारी    

यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती बोलीं: सुरक्षा के नाम पर सात महीने से बंद सात डीडीसी सदस्यों ने की इस्तीफे की पेशकश
 

कश्मीर विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 21 मई तक

कश्मीर विश्वविद्यालय ने एमए प्राइवेट तीसरे चौथे-सेमेस्टर फ्रेश बैच 2019 बैकलॉग बैच 2017 के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की ऑनलाइन तारीख जारी की है। 31 मई तक छात्र एग्जामिनेशन फॉर्म भर सकते हैं। कोई समस्या आने पर विश्वविद्यालय को ई-मेल कर जानकारी ले सकते हैं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू में भरे जाएंगे 35 पद
राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू 24 मई को 11 बजे मेडिकल ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार होगा। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 60 प्रतिशत अंकों से एमबीए पास होना चाहिए। इसके लिए 40 प्रतिशत अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। बताया गया कि इन पदों की नियुक्तियां अनुबंधित आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी।

एमबीए और बीबीए की ऑनलाइन परीक्षा 25 मई से
जम्मू विश्वविद्यालय ने एमबीए और बीबीए चौथे सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षाओं की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक 25 मई से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा करवाई जाएगी। उसके बाद 4 बजे ऑनलाइन साक्षात्कार लिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार की यह प्रक्रिया एमबीए विभाग में 31 मई और बीबीए विभाग में 3 जून तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed