{"_id":"5f449020f510e6389901180a","slug":"pipeline-blast-in-baramulla-district-of-north-kashmir-injured-soldier-dies-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन ब्लास्ट में घायल जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन ब्लास्ट में घायल जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
Tue, 25 Aug 2020 09:44 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में केरोसिन पाइपलाइन ब्लास्ट में घायल एक जवान ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर निवासी मनीष (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवान की मौत पर दुख जताया है। वह सेना की महार रेजीमेंट मे तैनात था। एक अन्य घायल सूबेदान त्रिनाथ का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में अभी सेना के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बारामुला जिले के बिजहामा पुलिस स्टेशन में दर्ज प्रकरण के अनुसार, 21 अगस्त को जग्गू पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान केरोसिन पाइपलाइन में धमाका हुआ था। जिसमें 11 महार रेजीमेंट के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
दोनों को श्रीनगर के बादामीबाद छावनी में स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल शिफ्ट किया गया था। यहां सिपाही मनीष की मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर 26 अगस्त को खुजनेर पहुंचेगा और उसी दिन अंतिम संस्कार भी कर दिया जाएगा।