{"_id":"a1333b32d0381ad8e326ccfdbd85908f","slug":"pilgrim-dies-in-shivkhori-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवखोड़ी में पत्थर गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवखोड़ी में पत्थर गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पौनी
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी ब्लाक अंतर्गत पड़ने वाले श्री शिवखोड़ी धाम गुफा के बाहर सोमवार की शाम को पत्थर गिरने से एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे राज्य के दो अन्य भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार को शिवखोड़ी में भोले नाथ का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था।
विज्ञापन
इसमें दूसरे राज्यों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल थे। इसी बीच गुफा पहाड़ियों के बीचोबीच होने और बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर गुफा में गिर आए, जिससे दर्शन करने को आई महिला बाड़ी ब्रह्मणा जम्मू निवासी कमला कुमारी पत्नी कृष्ण लाल, गुजरात के राकेश राजपूत और इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) के रमेश चंद्र को गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि बाकी दोनों घायल श्रद्धालुओं को अनन-फानन में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में दोनों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर रनसू पहुंचाया गया।
विज्ञापन