{"_id":"9bf29334a731f874cccc6b9826d0053a","slug":"physical-test-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एकेडमी में जमकर दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एकेडमी में जमकर दौड़े युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 29 Jul 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में आल इंडिया प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एकेडमी की तरफ से रैली का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं से दौड़ और लंबी कूद लगवाकर टेस्ट लिए गए। पदाधिकारियों ने बताया कि चुने गए युवाओं को उनकी एकेडमी में सेना की भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह करीब दस बजे रैली आरंभ की गई। रैली में हिस्सा लेने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों की संख्या में युवा पहुंचे थे। मेटाडोर में बैठने के लिए स्थान नहीं मिलने पर युवा छत पर सवार होकर सुभाष स्टेडियम में पहुंचे।
विज्ञापन
पदाधिकारी मनमीत सिंह ने बताया कि यह इस तरह की पहली बार रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि अक्सर सही जानकारी व शारीरिक रूप से तैयार नहीं होने के कारण युवा सेना की भर्ती में फेल हो जाते हैं और उनको आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता है।
विज्ञापन
उनकी एकेडमी ने इन युवाओं भर्ती के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी ली है। इसी के तहत आज युवाओं की दौड़, लंबी कूद और अन्य कई तरह के टेस्ट लिए जा रहे हैं। जो भी युवा इन टेस्ट में पास हो जाएंगे, उनको एकेडमी में नामांकन देकर तैयार किया जाएगा।