कारगिल में कृत्रिम झील फटी, छह पुल बहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के कारगिल में बनी कृत्रिम फुटकल झील में गुरुवार को फट गई जिसके बाद से इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जिससे झील में जमा पानी अचानक निचले इलाकों में घुस गया है जिसके कारण इलाके में छह पुल बह गए।
अधिकारियों के मुताबिक इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी मुताबिक कृत्रिम फुटकल झील सुबह 8 बजे के आसपास अचानक फट गई ।
जिससे उससे निकले पानी ने आसपास के कई पुलों को नुकसान पहुंचाया है। झील से बड़ी मात्रा में बह रहा है। जिसे फिलहाल रोकना संभंव नहीं है। प्रशासन भी इस हादसे के आगे लाचार है।
प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। अभी तक किसी भी तरह के जनहानि की कोई खबर नहीं है। लेकिन भारी तादात में संपत्ति और भूमि को नुकसान हुआ है। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव का कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार इलाके से दो से तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
पादुम गांव के लोगों ने अपने घरों को छोड़ा
कृत्रिम फुटकल झील से बह रहा पानी कारगिल जिले के सब डिविजन जांस्कर के पास एक छोटे कस्बे पादुम तक पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पादुम गांव के लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है। लोग चिंतित और असहाय होकर भारी मात्रा में बह रहे पानी से हो रहे नुकसान को देखने का रहे है।
31दिसंबर 2014 को लद्दाख की जंस्कार घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते भारी भूस्खलन हुआ था। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसककर फुक्तल दरिया में आ गया। करीब 200 से 300 फीट गहरे दरिया का बहाव रुक गया। 200 से 300 फीट का मिट्टी का कच्चा बांध बन गया। इस बांध का जलभराव क्षेत्र स्थानीय इलाके मूरशू और शून के बीच करीब सात किलोमीटर तक है।
पादुम से करीब 90 किलोमीटर दूर फुकटल (सरप) नदी में भू स्खलन से गिरे पहाड़ के हिस्से के कारण करीब 61 मीटर ऊंचा बांध बन गया था। इसके पीछे दस किलोमीटर से भी ज्यादा लंबाई में एक कृत्रिम झील बन गई थी।