फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PHE workers' strike enters 13th day

इंजीनियर और डेलीवेजरों की वार्ता फिर बेनतीजा

Mon, 21 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 21 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
PHE workers' strike enters 13th day

पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर राजीव गंडोत्रा और पीएचई विभाग के हड़ताली डेलीवेजरों की सोमवार को एक घंटा चली बातचीत आखिरकार बेनतीजा रही। चीफ इंजीनियर ने हड़ताली डेलीवेजरों से कहा कि वह आगामी कैबिनेट बैठक का इंतजार करें।

विज्ञापन


अगर बैठक में कुछ न हुआ तो फिर हड़ताल करें। हालांकि, डेलीवेजरों के प्रतिनिधियों ने चीफ इंजीनियर की अपील को ठुकरा दिया और बैठक से उठकर चले गए। इसी बीच डेलीवेजरों की काम छोड़ हड़ताल सोमवार को 13वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

 
सिंचाई विभाग परिसर में दोपहर दो से तीन बजे तक चीफ इंजीनियर राजीव गंडोत्रा के साथ आल जेएंडके पीएचई, आईटीआई ट्रेंड एंड सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसेन व उनकी टीम की बैठक बेनतीजा रहने के बाद हड़ताल टूटने के आसार फिर कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसेन का कहना है कि कई बार आश्वासन मिल चुके हैं। नियमित करने की नीति निर्धारित नहीं की जा रही है। इस बार डेलीवेजर आरपार के संघर्ष के लिए तैयार हैं। जब तक नियमित करने की नीति निर्धारित नहीं होती काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी।

एसोसिएशन के उपप्रधान दीपक गुप्ता, महासचिव सुभाष चंद्र, कुलभूषण सिंह, जीवन सिंह और चंदन सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उधर, पीएचई चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में 13वें दिन भी डेलीवेजरों के नारे गूंजते रहे।


काम छोड़ हड़ताल के चलते पीएचई विभाग को सुचारु पेयजल आपूर्ति करने में परेशानी हो रही है। संभाग में करीब 16 हजार 70 डेलीवेजर पीएचई विभाग में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed