फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phe workers protest against government

पीएचई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

Wed, 20 Aug 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 20 Aug 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
phe workers protest against government

श्रीनगर में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के डेलीवेज कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री निवास के घेराव का आह्वान किया था। उनका आरोप था कि सरकार ने उनके साथ किए गए वादे पूरे नहीं किए। मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने पर पुलिस ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर दिया और कई को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


श्रीनगर के राममुंशी बाघ इलाके में मंगलवार को इकट्ठा हुए सैकड़ों पीएचई कर्मचारियों ने प्रदर्शन रैली निकालने की कोशिश की। यह कर्मचारी राममुंशी बाघ से मुख्यमंत्री निवास तक जाकर अपनी मांगों को दोहराना चाहते थे। उनका आरोप था कि उनके साथ वर्षों से नाइंसाफी होती आई है।
विज्ञापन


पीएचई एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष सज्जाद पररे के अनुसार विभाग में काम कर रहे कैजुअल लेबरों को विभाग में कई वर्ष हो गए हैं, फिर भी उन्हें स्थाई नौकरी नहीं दी जा रही है। कई बार अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिए, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। इस बात पर अब यह लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर इस माह के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह प्रदर्शन और उग्र कर देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के इस रवैये के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और यही कारण है कि कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। राममुंशी बाघ से मुख्यमंत्री निवास की ओर निकलते ही कर्मचारियों को वहां मौजूद भारी संख्या में पुलिस बल ने रोक दिया।


कर्मचारियों द्वारा रैली खत्म करने से इंकार के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इन कर्मचारियों को पुलिस ने जबरन खदेड़ दिया। इस दौरान कई कर्मचारी घायल हो गए। कई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन के कारण काफी समय तक सोनवार-लाल चौक मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया और स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed