फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phe worker welfare association protest

कर्मचारियों की उम्मीद पर सरकार विफल

Sat, 02 Aug 2014 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 02 Aug 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
phe worker welfare association protest

पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नगर इकाई की बैठक नगर प्रधान सतीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। पीएचई स्टेशन बाड़या में आयोजित बैठक में राज्य सरकार की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की गई।

विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह से विफल रही है। सरकार ने हर कदम पर सरकारी कर्मचारियों को परेशान करने का काम किया है। 20 महीने से सीपी वर्कर्स को वेतन नहीं जारी किया है। उन्होंने कहा कि सीपी वर्कर्स के लिए परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन


कई बार मांग करने के बाद भी आईटीआई वर्कर्स को आरईटी शिक्षकों की तर्ज पर स्थाई कर्मचारी नहीं बनाया जा रहा है। दस वर्ष से भी ज्यादा काम करने के बावजूद अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी नहीं बनाया जा रहा है। जबकि नियम अनुसार सात वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा होने के बाद फौरन स्थायी कर्मचारी बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2014 के बाद सरकारी कर्मचारियों को डीए की किश्त नहीं जारी की है। मेडिकल अलाउंस को भी बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इसी कारण राज्य की गठन बंधन सरकार को लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ रहा था।


अगर सरकार ने जल्द सरकारी कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस मौके पर अजय समैलिया, वरिंद्र शर्मा, पोला राम, मो. सलीम, अशोक दुबे, नीलकंठ शर्मा व अन्य कई सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed