{"_id":"e0f9acdcaae21db7bd2196c2c77c4197","slug":"phe-worker-s-fast-continued-on-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर भी जारी रहा अनशन, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर भी जारी रहा अनशन, आंदोलन की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 24 Oct 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
आल जेएंडके डिपार्टमेंट कैजुअल लेबर, नीड बेस, आईटीआई ट्रेंड, सीपी वर्कर्स यूनाइटेड फ्रंट जम्मू प्रोविंस के बैनर तले शुक्रवार को भी पीएचई विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में अस्थायी कर्मियों का अनशन जारी रहा।
विज्ञापन
अनशन पर सुनील, गुलाब सिंह और मोहम्मद बशीर भूख हड़ताल पर हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसैन ने कहा कि नियमित करने की नीति और लंबित वेतन जारी करने की दो प्रमुख मांगों को लेकर वीरवार को दिवाली पर भी अनशन जारी रहा।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अस्थायी मुलाजिमों की उपेक्षा कर रही है और अगर ऐसा रहा तो अस्थायी मुलाजिम दिन रात का धरना प्रदर्शन शुरू करने के अलावा परिवार के सदस्यों के साथ सड़क पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिवाली पर भाजपा चुनाव प्रचार अभियान कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह, फारूक खान, सुनील सेठी आदि ने धरना स्थल पर आकर आश्वासन दिया कि वह जोरशोर से अस्थायी मुलाजिमों के मसले को उठाएंगे। तनवीर हुसैन ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती अनशन को जारी रखा जाएगा।