{"_id":"5e2b2e8b1114542001a9f9934ffd447a","slug":"phe-worker-extended-the-strike-for-72-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलीवेजरों ने हड़ताल 72 घंटे और बढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलीवेजरों ने हड़ताल 72 घंटे और बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 14 Sep 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग के डेलीवेजरों ने अपनी काम छोड़ हड़ताल को 72 घंटे के लिए और बढ़ा दिया है। सोमवार को भी डेलीवेजरों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डेलीवेजरों की काम छोड़ हड़ताल के लगातार जारी रहने से संभाग के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति के प्रभावित होने का सिलसिला जारी है।
आल जेएंडके पीएचई, आईटीआई ट्रेंड एंड सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसेन की अगुवाई में पीएचई कार्यालय परिसर में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में डेलीवेजरों ने पहुंचकर अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग में 15 से बीस साल से कार्यरत डेलीवेजरों को नियमित करने के लिए कोई नीति अब तक नहीं बनी है। हजारों लोगों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। परिवार परेशानी में है। सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। ऐसे में डेलीवेजरों को आंदोलन जारी रखने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर तनवीर हुसेन ने कहा कि मंत्री की ओर से अब तक बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है। ऐसे में हड़ताल को और 72 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान उपप्रधान दीपक गुप्ता, महासचिव सुभाष चंद्र, सलाहकार कुलभूषण सिंह, जीवन सिंह, चंदन सिंह, रमण खजूरिया, बीरबल जसमेरिया आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।