फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PHE personnel strike continues for ninth day

पीएचई कर्मियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी

Thu, 17 Sep 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 17 Sep 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
PHE personnel strike continues for ninth day

आल जेएंडके आईटीआई ट्रैंड सीपी कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में नौ सितंबर से शुरू कामछोड़ हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सरकार को विभाग में वर्षों से कार्यरत सीपी तथा आईटीआई ट्रेंड कर्मचारियों की मागों को जल्द से जल्द पूरा करके उन्हें स्थाई करके लोगों को हो रही पानी की समस्या को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन


इस संबंध में स्थानीय निवासियों ओम प्रकाश, कस्तूरी लाल, किशोर कुमार, राम स्वरूप, हरबंस लाल, राज कुमार आदि का कहना है किबेशक पानी की सप्लाई बंद रहने के कारण उन्हें पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों का  सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कामछोड़ हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मांग भी जायज है क्योंकि सरकार जो वेतन उन्हें दे रही है उससे वे लोग अपने परिवार नहीं पाल सकते। उन्होंने कहा कि अगर सरकार लोगों को पीने के पानी की मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना चाहती है तो उसके लिए कर्मचारी भी चाहिए और सरकार को उन्हें वेतन भी देना पड़ेगा।


हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुंदरबनी आईटीआई ट्रैंड कर्मचारी संघ प्रधान योगेश शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक उनकी कामछोड़ हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed