{"_id":"8f390e9b1432a5b4ac6b96d49bc7f058","slug":"phe-employee-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ने लगी अनशनकारी पीएचई मुलाजिमों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ने लगी अनशनकारी पीएचई मुलाजिमों की हालत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 20 Oct 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
पीएचई विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में आल जेएंडके डिपार्टमेंट कैजुअल लेबर, नीड बेस, आईटीआई ट्रेंड, सीपी वर्कर्स यूनाइटेड फ्रंट जम्मू प्रोविंस के बैनर तले बैठे दो अनशनकारी तनवीर हुसैन और अजय कुमार की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार शाम को जीएमसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अनशन पर योगेश भाऊ डटे हुए थे। इस बीच पांचवें दिन भी तीनों कर्मियों ने आमरण अनशन जारी रखा। इसमें लगातार पांच दिन तक अनशन पर रहने के कारण सोमवार दोपहर बाद दो अनशनकारियों की सेहत खराब हो गई।
विज्ञापन
शाम को हालत ज्यादा खराब होने पर साथियों ने दोनों को जीएमसी पहुंचाया। तीसरे अनशनकारी की हालत भी खराब हो रही है, जिसे मंगलवार को अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। अनशन पर बैठे कर्मी कैजुअल और नीड बेस कर्मियों को स्थायी करने की पालिसी बनाने के साथ उन्हें बकाया वेतन शीघ्र जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन तनवीर ने कहा कि विभिन्न विभागों में वर्षों से कैजुअल और नीड बेस कर्मचारी नियमित सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी करने के लिए कोई उचित पालिसी नहीं लाई गई है। कर्मियों को कई महीनों से वेतन जारी न करने से उन्हें भारी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उनके सभी त्योहार फीके गए हैं।