फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PHE department strike enters second day

हड़ताल के दूसरे दिन ही पानी के लिए त्राहिमाम

Thu, 10 Sep 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 10 Sep 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
PHE department strike enters second day

पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग के अस्थायी कर्मचारियों (आईटीआई ट्रेंड डेलीवेजर) की काम छोड़ हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहने से संभाग भर में पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ना शुरू हो गया है। जम्मू के कई इलाकों के अलावा कठुआ, राजोरी, डोडा आदि में पेयजल आपूर्ति का संकट पैदा होने लगा है।

विज्ञापन


विभागीय चीफ इंजीनियर राजीव गंडोत्रा का कहना है कि पीएचई मंत्री चौधरी सुखनंदन के ध्यान में मसला लाया गया है। हड़ताल का मुद्दा सरकार का नीतिगत मामला है। इसलिए विभाग का इसमें रोल नहीं है। अस्थायी कर्मचारियों को पेयजल आपूर्ति प्रभावित करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

 
आल जेएंडके पीएचई, आईटीआई ट्रेंड एंड सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के झंडे तले अस्थायी कर्मचारियों ने वीरवार को जम्मू के बीसी रोड स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। अर्ध नग्न होकर किए प्रदर्शन के दौरान डेलीवेजरों ने नियमित करने की मांग के समर्थन में नारेबाजी की और राज्य सरकार पर मांग को पूरा करने में बेवजह देरी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसेन ने इस अवसर पर सरकार और पीएचई विभाग पर आरोप लगाया कि वह पीएचई विभाग जम्मू के डेलीवेजरों को नियमित करने की नीति निर्धारित नहीं कर पाया है। इस वजह से करीब 16 हजार डेलीवेजरों का भविष्य साल से अंधकारमय बना हुआ है।

ऐसे में आर-पार के संघर्ष के अलावा अब और कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के लिए राज्य सरकार का उपेक्षापूर्ण रवैया जिम्मेदार है।


इस अवसर पर उपप्रधान दीपक गुप्ता, महासचिव सुभाष चंद्र, सलाहकार कुलभूषण सिंह, जीवन सिंह, चंदन सिंह, रमण खजूरिया, बीरबल जसमेरिया, कमलेश कुमार आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed