{"_id":"3c162e774f656279e8680754066d9090","slug":"phe-dailywagers-meets-minister-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई डेलीवेजरों की मंत्री से वार्ता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई डेलीवेजरों की मंत्री से वार्ता आज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 10 Oct 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
नियमित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत पीएचई डेलीवेजरों की रविवार को पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार से वार्ता होगी। शनिवार को चीफ इंजीनियर राजीव गंडोत्रा से मिले डेलीवेजरों को यह आश्वासन मिला।
विज्ञापन
आल जेएंडके पीएचई, आईटीआई ट्रेंड एंड सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसेन का कहना है कि चीफ इंजीनियर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
चीफ इंजीनियर ने आश्वासन दिया कि रविवार को मंत्री से बैठक करवाई जाएगी। तनवीर हुसेन का कहना है कि 32वें दिन भी डेलीवेजरों ने नियमित करने की नीति निर्धारित करने की मांग को लेकर हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पीएचई डेलीवेजरों का धरना प्रदर्शन भी जारी है। रविवार को मंत्री से होने वाली बैठक पर अब आंदोलन के भविष्य का आंदोलन निर्भर करेगा।
अगर मंत्री कोई ठोस आश्वासन देते हैं तो ठीक, नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज कर दिया जाएगा।