फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phd degree will be given by President of India

डिग्री से ज्यादा राष्ट्रपति से मिलने की उत्सुकता

Mon, 11 Aug 2014 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 11 Aug 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
phd degree will be given by President of India
दीक्षांत समारोह में वर्ष 2013 के जिन विद्यार्थियों को भारत के राष्ट्रपति के हाथों पीएचडी की डिग्रियां मिलनी हैं, उनका उत्साह देखते ही बनता है। जम्मू विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले छात्रों की खुशी का यह आलम है कि उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा है कि वे भारत की इतनी बड़ी हस्ती से मिलकर उनकेहाथों से डिग्री हासिल करेंगे।
विज्ञापन


स्टैटेस्टिक विभाग से वर्ष 2103 में पीएचडी की पढ़ाई पूरी कर चुकी अंकुश भारती के लिए यह सपने से कम नहीं है। उनका कहना था कि आप इतना समझ लो कि जिंदगी का यह बहुत बड़ा और यादगार पल होगा। वर्ष 2008 की मेरिट में रहे अंकुश को गोल्ड मेडल भी मिलना था लेकिन दीक्षांत समारोह में सत्र 2011-12 के छात्रों को स्वर्ण पदक मिलने हैं।इसलिए अंकुश को डिग्री से संतोष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फिजिक्स में पीएचडी करने वाले चेतन ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने अपने मां-बाप का नाम रोशन किया है। मुझे डिग्री मिलनी है इसकी खुशी मेरे मम्मी और पापा के चेहरे पर साफ दिखती है। उर्दू में पीएचडी कर चुके एमएम अंसारी कहते हैं कि लोग मुख्यमंत्री से मिलकर खुश हो जाते हैं, मुझे तो राष्ट्रपति के हाथों से डिग्री प्राप्त करने का मौका मिल रहा है तो मेरी खुशी कितनी होगी, अंदाजा लगाना जरा कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मेहनत को वे खुदा का आशीर्वाद और मां-बाप का प्यार और सहयोग मानते हैं। एमबीए में पीएचडी करने वाले शफकत कहते हैं कि पहली सितंबर का दिन जिंदगी का सबसे यादगार दिन होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed