{"_id":"4a9ed8d2caf4704e06de981e7b3beac6","slug":"pg-entrance-answer-key-issued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी के पीजी एंट्रेंस की आंसर-की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी के पीजी एंट्रेंस की आंसर-की जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी की ओर से हाल ही में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए हुई एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित आंसर-की शुक्रवार को जारी कर दी गई। विवि प्रशासन ने आंसर-की से संबंधित हार्ड कापी भी विवि कैंपस में विद्यार्थियों को मुहैया करवायी है। साथ ही विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित आंसर-की को लेने के लिए काफी संख्या में विद्यार्थी विवि कैंपस पहुंचे हुए थे। आंसर-की मिलने के बाद विद्यार्थी अपने सवालों के उत्तर जांचने में व्यस्त दिखाई दिये। पीजी और यूजी में दाखिले के लिए एंट्रेंस परीक्षा का परिणाम चार जुलाई को निकाला जाएगा। विद्यार्थियों को अगर एंट्रेंस परीक्षा के प्रश्न और आंसर से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी या शिकायत है तो वह 29 जून को एकेडिमक अफेयर्स विभाग में इसे दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
शिकायत शाम चार बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। विभाग ने विद्यार्थियों की शिकायतें लेने के लिए आफलाइन और आनलाइन दोनों विकल्प रखे हैं। विद्यार्थी जेयू की आधिकारिक वेबसाइट के डीन एकेडिमक अफेयर्स विभाग के आप्शन पर शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। चार जुलाई को परिणाम निकलने के बाद से सभी विभागों में मेरिट लिस्ट लगने के साथ ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन