{"_id":"88553a2a0f4aa743164e11c8ec6be6e3","slug":"pg-courses-distance-education-issued-prospectus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्सों के डिस्टेंस एजूकेशन विभाग के प्रोस्पेक्टस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कोर्सों के डिस्टेंस एजूकेशन विभाग के प्रोस्पेक्टस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 27 Jul 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित डिस्टेंस एजूकेशन विभाग (दूरस्थ शिक्षा विभाग) में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए सोमवार से प्रास्पेक्टस जारी किए। जेयू कैंपस स्थित जेके बैंक के काउंटर में विभाग के प्रोस्पेक्टस दिए गए। प्रोस्पेक्टस के बारे में जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में विद्यार्थियों ने कैंपस पहुंचकर प्रोस्पेक्टस खरीदे।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे तक जेयू कैंपस स्थित बैंक काउंटर में विद्यार्थियों ने लाइन में लगकर प्रोस्पेक्टस खरीदा। प्रोस्पेक्टस मिलने के बाद विद्यार्थियों ने कैंपस में ही अपने दोस्तों और अभिभावकों के साथ आवेदन प्रक्रिया से पहले सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को जाना।
विज्ञापन
जेयू कैंपस स्थित विभिन्न विभाग सहित मान्यता प्राप्त कालेजों में पीजी कोर्सों में दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थी अब डिस्टेंस एजूकेशन विभाग में पीजी कोर्सों के लिए आवेदन भर सकते हैं। विभाग की ओर से जारी किए प्रोस्पेक्टस के आधार पर विद्यार्थी अपना आनलाइन आवेदन भरकर अपने मनपसंद विषय के लिए पीजी कोर्स में दाखिला भर सकते हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से सात विषयों में पीजी कोर्सों के अलावा अंडर ग्रेजुएट कोर्स आदि करवाए जाते हैं। इस वर्ष विभाग की ओर से अंग्रेजी, हिंदी, डोगरी, सोशियोलाजी, उर्दू, कामर्स सहित पीजीडीबीएम विषयों में पीजी कोर्स करवाए जाएंगे।
प्रास्पेक्टस लेने के लिए गांधीनगर से आई राधिका गुप्ता और शिवानी गुप्ता ने कहा कि उन्होंने रेगुलर कोर्स के लिए एंट्रेंस परीक्षा दी थी। तीनों मेरिट सूची में नाम नहीं आने के बाद अब वह डिस्टेंस एजूकेशन विभाग में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से दाखिले के लिए जल्दी ही अधिसूचना और प्रोस्पेक्टस जारी करके विद्यार्थियों के लिए बेहद आसान कर दिया है।