फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   petrol supplies disrupted in Kashmirr

दक्षिणी कश्मीर के पेट्रोल सप्लाई ठप, सेना की भी मुश्किलें बढ़ीं

Thu, 01 Sep 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 01 Sep 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
petrol supplies disrupted in Kashmirr
टैंकर चालकों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर हिंसा के चलते पांचवें दिन भी श्रीनगर के लिए टैंकर चालकों ने पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की सप्लाई नहीं की है, जिसके चलते साउथ कश्मीर, खन्नाबल के आसपास एरिया में पेट्रोल पंप तेल नहीं होने से सूख गए हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर डिपुओं और पेट्रोल पंपों पर भी तेल खत्म होने के कगार पर है। इसके साथ ही टैंकर चालकों का प्रदर्शन जारी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जाएगी, तब तक वे हड़ताल और प्रदर्शन करते रहेंगे। 
विज्ञापन


कश्मीर हिंसा में वाहनों के टूटने और चालकों के जख्मी होने के बाद से आल जेएंडके टैंकर्स ड्राइवर और कंडक्टर एसोसिएशन की ओर से घाटी में तेल की सप्लाई ठप की गई है। शनिवार से लेकर बुधवार को पांचवां दिन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे जम्मू-कश्मीर में 1800 से ज्यादा टैंकर हैं, जिनमें से अधिकतर टैंकर जम्मू से ही चलते हैं। रोजाना 300 से 400 टैंकर श्रीनगर, कश्मीर, लेह, आर्मी, ग्रेफ, कारगिल और पेट्रोल पंपों में रवाना किए जाते हैं, लेकिन हड़ताल के बाद यह सप्लाई नहीं भेजी गई है। 

​आर्मी ने अपने टैंकरों में तेल ले जाने की रखी पेशकश  

petrol supplies disrupted in Kashmirr
पेट्रोल पंप - फोटो : Demp Pic.
आल जेएंडके टैंकर ड्राइवर और कंडक्टर एसोसिएशन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक टैंकर मालिकों, चालकों और कंडक्टरों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। इसलिए वे हड़ताल जारी रखने को मजबूर हैं।

उन्होंने बताया कि जब तक हालात ठीक नहीं होंगे, वे सप्लाई बहाल नहीं करेंगे। आने वाले तीन-चार दिनों में श्रीनगर में पेट्रोल पंप सूख जाएंगे। मौजूदा समय में खन्नाबल के आसपास पंप तेल से खाली पड़े हैं। 

टैंकर चालकों की ओर से पेट्रो पदार्थों की सप्लाई ठप होने के चलते नगरोटा आर्मी के कर्नल ने बुधवार को टैंकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने अपने टैंकरों में तेल ले जाने की पेशकश की है और बताया कि वे अपनी जिम्मेदारी पर अपने टैंकर को ले जाने का प्रयास करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed