फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   petrol supplies disrupted in Kashmir

हिंसा के चलते कश्मीर घाटी में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई ठप

Wed, 03 Aug 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 03 Aug 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
petrol supplies disrupted in Kashmir
पेट्रोल पंप - फोटो : Demo Pic.
सुरक्षा के अभाव में जम्मू के टैंकर मालिक घाटी में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बहाल करने को राजी नहीं है। हां, घाट के आसपास कश्मीर संभाग के अन्य जिलों खासतौर पर बेल्ट फोर्स में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भेजी जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा रोजाना पांच से छह टैंकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे चालकों के हौसले पस्त हो रहे हैं। आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद तीन सप्ताह से घाटी में माहौल बिगड़े हुए हैं। श्री अमरनाथ से लेकर टैंकर चालकों और अन्य पैसेंजर वाहनों को प्रदर्शनकारियों द्वारा क्षति पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


आल जेएंडके टैंक आनर एसोसिएशन से जुड़े टैंकरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पहले की अपेक्षा भले ही नुकसान कम हो रहा है, लेकिन सुरक्षा अभी तक मुहैया नहीं करवाई गई है। पंजाब के जालंधर और संगरूर से भी टैंकर मंगवाए गए हैं, लेकिन टैंकर चालक घाटी जाने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिकों की ओर से घाटी के आसपास हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भेजी जा रही है। एसोसिएशन के प्रधान आनन शर्मा के मुताबिक सुंबल और कंगन में अभी भी टैंकरों को क्षति पहुंचाई जा रही है। रोजाना पांच से छह टैंकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। शर्मा के मुताबिक अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई है, जिस कारण बेखौफ होकर टैंकर नहीं भेज पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed