{"_id":"5cb769eabdec2258a5433920","slug":"petrol-bomb-attacks-on-residence-of-jknc-leader-and-polling-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां नेता के घर और मतदान केंद्र पर फेंके गए पेट्रोल बम, सैनिकों को भी बनाया गया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां नेता के घर और मतदान केंद्र पर फेंके गए पेट्रोल बम, सैनिकों को भी बनाया गया निशाना
Thu, 18 Apr 2019 12:02 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल बम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व विधायक मोहम्मद धर के घर में अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला किया। इस हमले के बाद आरोपी भाग निकले। पेट्रोल बम उनके घर के अंदर ही गिरकर फटा। इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर भी फेंका गया पेट्रोल बम
श्रीनगर के डाउनटाऊन इलाके में स्थित गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गुरगरी में बनाए गए मतदान केंद्र पर भी अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल बम फेंका।
सैनिकों को ले जा रहे वाहन पर आतंकी हमला, दो जवान घायल
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुदवानी में बुधवार की शाम आतंकियों ने एक निजी वाहन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो जवान घायल हुए हैं। जवानों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक निजी वाहन में आर्मी इंटेलिजेंस के जवान जा रहे थे तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दोनों को गोली लगी है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन