वाहन की टक्कर से बुजुर्ग ने दम तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनियां थाना अंतर्गत वीरवार की सुबह त्रेवा इलाके में किसी अज्ञात वाहन ने एक राहगीर बुजुर्ग को टक्कर मार गई। इस हादसे में रामगढ़ निवासी दरबारी लाल (70) की मौत हो गई।
उधर, वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दरबारी लाल घर से किसी जरूरी कार्य के लिए निकले थे। रास्ते में पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस हादसे में वह खून से लथपथ हो गए। राहगीरों ने उनको उठाया तथा परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के सदस्य जब खून से लथपथ दरबारी लाल को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
दो युवक फंदे से झूलते मिले
बाग-ए-बाहु थाना अंतर्गत न्यू बाहु फोर्ट कालोनी में वीरवार को एक युवक राज कुमार (22) अपने निवास स्थान पर फंदे से झूलता मिला। परिवार के लोग गंभीर हालत में युवक को जीएमसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि राज कुमार इलाके में अपने पिता के साथ फ्रूट चाट की रेहड़ी पर काम करता था। दूसरी घटना सतवारी थाना अंतर्गत राजीव गांधी अस्पतालगंग्याल इलाके की है।
स्थानीय निवासी हरजीत सिंह का शव पेड़ से लटका मिला। इलाके के लोगों ने शव को पेड़ से लटके देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया।