{"_id":"5f932c438ebc3e8cba6c3f90","slug":"person-connected-with-interpol-arrested-in-heroin-smuggling-case-of-300-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः 300 करोड़ की हेरोइन तस्करी केस में इंटरपोल से जुड़ा शख्स गिरफ्तार, आज हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः 300 करोड़ की हेरोइन तस्करी केस में इंटरपोल से जुड़ा शख्स गिरफ्तार, आज हो सकता है खुलासा
Sat, 24 Oct 2020 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया इलाके से 300 करोड़ की हेरोइन बरामदगी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब से छह गिरफ्तारियां करने के बाद पुलिस ने अब इंटरपोल से जुड़े एक शख्स को पकड़ा है।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा रैकेट बताए जा रहे इस केस में पुलिस ने आधिकारिक रूप से नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को पकड़ा गया शख्स इंटरपोल से जुड़ा हुआ है। यह रैकेट पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को देशभर के अलावा दूसरे देशों में भी सप्लाई करता है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस शुक्रवार को जानकारी सार्वजनिक करने की तैयारी में थी, लेकिन इंटरपोल से जुड़े शख्स की गिरफ्तारी के बाद अब शनिवार को आधिकारिक रूप से खुलासा किया जा सकता है। पहले से गिरफ्तार पांच लोगों में दो आरोपियों का नाम दिल्ली धमाकों में शामिल रहा है। आरोपी तिहाड़ जेल में रह चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, अखनूर से गिरफ्तार एक आरोपी किसी विभाग में दैनिक वेतन भोगी की सेवाएं दे रहा था। अरनिया में 20 सितंबर को बीएसएफ ने 300 करोड़ रुपये की हेरोइन और दो पिस्टल बरामद की गई थीं।
इसके बाद पुलिस ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर और अन्य जगहों पर छापे मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रैकेट के कुछ सदस्य पुराने तस्कर हैं, जिनके आतंकी हमलों से तार जुड़े होने का भी शक है।