फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   peoples get bridge in akhnoor-kalith way

खुशखबरीः लोगों को मिली पुल की सौगात

Fri, 23 Oct 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Fri, 23 Oct 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
peoples get bridge in akhnoor-kalith way

केंद्र सरकार में पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अखनूर-कलीठ मार्ग पर गांव जड़ के पास ढोक खालसा खड्ड पर बने पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

विज्ञापन


उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि बरसात के दिनों में जब खडड् में बाढ़ आ जाती है तो स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसी वजह से हमारी सरकार ने तय समय सीमा से पहले पुल का काम पूरा करवाया। ये अच्छे राजनीतिक नेतृत्व से ही संभव हो पाया। पुल के निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को रियासत के लोगों से काफी लगाव है। वे हमेशा यहां के विकास के बारे में सोचते हैं।

दरअसल इस पुल का निर्माण कार्य मार्च 2011 में शुरू किया गया था और इसका निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि मार्च 2016 में थी।

लेकिन विभाग के अधिकारियों और बीआरओ की मेहनत से इस काम तय सीमा से छह महीने पहले ही पूरा हो गया। इस पुल से लोगों को खौड़ उप जिले से अखनूर जाने में आसानी होगी।


1988.22 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल की लम्बाई 453 मीटर है। ये पुल 57 आरसीसी के मेजर गुरु कृपाल सिंह, एसई कमांडर 13 बीआरटीएफ विमल गोस्वामी और ब्रिगेडियर जी भट्टाचार्य की देखरेख में बना है।

वहीं पुल के उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक रजीव शर्मा और डॉ. कृष्ण लाल ने बीआरओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पुल की जनता को बहुत जरूरत थी।

अक्सर बाढ़ के दिनों में लोगों को पुल न होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब उसकी समस्या हल हो गई।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगदीश भगत, विजय शर्मा समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed