{"_id":"ccd4616784eba0c55145963a0cba6fd5","slug":"people-will-protest-for-low-fares-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री किराया कम न होने पर उतरेंगे सड़क पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री किराया कम न होने पर उतरेंगे सड़क पर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर विधान सभा हल्के की विभिन्न पंचायतों के सरपंचों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द यात्री किराये में कमी नही की गई, तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में बुधवार को हल्के के सरपंचों और पंचों की एक बैठक बरोटा के सरपंच रमेश सपोलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल के दाम में सात बार कमी की गई है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने से देश में लगभग बीस प्रतिशत तक तेल के दाम कम हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि सरकार और प्रशासन ने अभी तक यात्री किराए में एक पैसे की भी कमी नहीं की है।
विज्ञापन
इससे जाहिर होता है कि सरकार ट्रांसपोर्टरों से मिली हुई है। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से तेल की कीमतेें कम होने की बात कह रहे हैं।
हकीकत में तेल की कम कीमतों का आम आदमी को अभी तक कोई भी लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रदेश की सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द डीजल की कम कीमतों को देखते हुए यात्री किराए में कमी नहीं की गई, तो वह लोग आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक में सरपंच कृष्ण सिंह, जगदेव सिंह, शौरी लाल, नरेश कुमार, योगराज आदि उपस्थित थे।