फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people upset by garbage

Jammu News: कस्बे में सफाई कर्मियों का टोटा, लोगों में रोष

Sat, 25 May 2024 05:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 25 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
people upset by garbage
डोर-टू-डोर 20 दिन कचरा उठाने के बाद निजी ठेकेदार ने बंद किया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। वार्ड 17 में हर रोज सफाई नहीं होने से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बाद भी उचित कदम नहीं उठाया गया है। कस्बे में सफाई नहीं होने से लोगों को मलेरिया के साथ डेंगू फैलने का डर सता रहा है।
बता दें कि सांबा नगर परिषद को 110 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। मौजूदा समय में 23 स्थायी और 10 अस्थायी कर्मचारी काम कर रहे हैं। डोर-टू-डोर 20 दिन कचरा उठाने के बाद निजी ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। इस कारण फिर से कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। नगर परिषद के कर्मचारी भी कूड़ा उठाने नहीं आ रहे। लोगों से प्रशासन से रोज कूड़ा उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


वार्ड में हर रोज साफ-सफाई नहीं हो रही है। नालियों में गंदगी अटी है। इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन अब तक कूड़ा नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार
आराजी मोहल्ला सांबा।
नई वार्ड मंडी ठलोरा में गलियों के साथ नालियों में भी गंदगी है। हर रोज सफाई नहीं होने से कूड़े के ढेर लगे हैं। लोकल वाडी के निर्देशक को भी अवगत करवाया है कि सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया जाए। मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
राज सिंह
पूर्व पार्षद मंडी ठलोरा सांबा।
संगवाली मंडी में भी हर रोज सफाई नहीं होने से गलियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। जब तक सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया नहीं जाता वार्ड में हर रोज सफाई नहीं हो सकेगी। इसके लिए नगर परिषद को प्रयास करने चाहिए कि कर्मियों की संख्या को बढ़ाया जाए।
एडवोकेट केडी सिंह
निवासी मंडी संगवाली सांबा।

हमने कई बार हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास कर उच्च अधिकारियों को भेजा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोकल बाडी के निर्देशक के साथ जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव तक इस समस्या को उठाया था कि कस्बे में सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया जाए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।

पवन कोहली
पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सांबा।
बाक्स
सफाई कर्मचारियाें की कमी कारण हर रोज सभी वार्ड में सफाई मुश्किल हो रही है। इस बारे में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, फिर भी उन की कोशिश रहती है कि कस्बे में गंदगी को नही फैलने दिया जाए। सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह कस्बे की साफ सफाई के लिए जी जान से काम करें। आगामी दिनों में फागिंग भी करवाई जाए गी।
वरिंद्र पाल सिंह सीइओ नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed