फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People tossed stones at NDRF

राहत लेकर पत्थर क्यों बरसा रहे लोग?

Wed, 17 Sep 2014 01:11 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
People tossed stones at NDRF

एनडीआरएफ को पता नहीं था कि बारह दिन पहले जिन लोगों को बचाने के काम में वे लोग जुटे थे बाद में उन्हीं का विरोध भी झेलना पड़ेगा। राहत कर्मियों पर पत्थरबाजी और विरोध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


श्रीनगर के कई क्षेत्रों में एनडीआरएफ को भारत विरोधी नारेबाजी, पथराव और मारपीट का सामना करना पड़ा। एनडीआरएफ के पांच सदस्य इस दौरान घायल हो गए, जबकि उनकी कुछ नावों को भी लोगों ने छीन लिया।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के अधिकारियों के अनुसार, एक नाव अभी भी लापता है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा जीवन रक्षक जैकेट भी छीन लिए गए। गौरतलब है कि असामाजिक तत्व और अलगाववादी लगातार प्रभावित इलाकों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादी नेता को गिरफ्तार करने की मांग

People tossed stones at NDRF

जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने रिलीफ वोट छीनने के अपराध में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को गिरफ्तार करने की मांग की है। सुनील डिंपल ने कहा कि मलिक खुलेआम पाकिस्तान से कश्मीर और कश्मीरी लोगों की मदद की मांग कर रहे हैं।

जबकि केंद्र और राज्य सरकार ने पीड़ितों के लिए अपने खजाने खोल दिए हैं। डिंपल ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मांग की है कि राज्य में कानून व्यवस्था को कायम रखते हुए मलिक को गिरफ्तार किया जाए।


उन्होंने कहा कि सेना के हेलीकाप्टरों और एनडीआरएफ की टीम पर पथराव करना, रिलीफ सामग्री छीन लेना अपराध है। इसलिए एनएसए और पीएसए के तहत मलिक को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से भी अपील की है कि चीन द्वारा लद्दाख में की जा रही घुसपैठ पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed