{"_id":"5e3a86128ebc3ee6040ab3cd","slug":"people-s-conference-leader-sajjad-lone-and-pdp-s-wahid-parra-released-from-detention","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: छह महीने बाद रिहा हुए सज्जाद लोन समेत तीन नेता, महबूबा-उमर अभी भी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: छह महीने बाद रिहा हुए सज्जाद लोन समेत तीन नेता, महबूबा-उमर अभी भी हिरासत में
Thu, 06 Feb 2020 12:23 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
सज्जाद गनी लोन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपुल्स कांफ्रें स के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सज्जाद गनी लोन तथा पीडीपी नेता वाहिद पारा को बुधवार को रिहा कर दिया गया। दोनों नेता छह महीने से अधिक समय से हिरासत में थे। अब 13 नेता एमएलए हॉस्टल में बंद हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर देर शाम श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद पीडीपी नेता अब्दुल कयूम वानी को भी रिहा कर दिया गया। तीन पूर्व मुख्यमंत्री नेकां प्रमुख डॉ. फ फारूक अब्दुल्ला व उमर अब्दुल्ला तथा पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती अभी भी हिरासत में हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि विश्वास बहाली के तहत इन नेताओं को भी इस सप्ताह के आखिर तक रिहा किया जा सकता है। फारूक को पीएसए के तहत 17 सितंबर को निरुद्ध किया गया था। बाद में 16 दिसंबर को तीन महीने के लिए पीएसए बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
लोन भाजपा-पीडीपी सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री थे। अनुच्छेद 370 हटने से पहले कश्मीर में भाजपा के लिए कई मौकों पर संकटमोचक की भूमिका निभा चुके हैं। वाहिद पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के करीबी सहयोगी हैं। रविवार से अभी तक आठ नेता रिहा किए जा चुके हैं।