{"_id":"5cad1176bdec2213e3055bb9","slug":"people-s-conference-chief-sajjad-lone-comment-on-omar-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर सरकार बनाने के लिए शाह से मिले थे: सज्जाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर सरकार बनाने के लिए शाह से मिले थे: सज्जाद
Wed, 10 Apr 2019 03:11 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Apr 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
Sajjad Lone
- फोटो : twitter
पीपुल्स कांफ्रेंस प्रमुख सज्जाद लोन ने दावा किया है कि नेकां नेता उमर अब्दुल्ला ने 2014 में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। वह दो अन्य लोगों के साथ शाह से मिले थे। यह दावा भाजपा के सहयोगी रहे लोन ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अपने गृह नगर हंदवाड़ा में एक चुनावी रैली में किया।
विज्ञापन
उन्होंने यह कहते हुए सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की बात कही थी कि तीन साल तक वे मुख्यमंत्री रहेंगे और तीन साल के लिए भाजपा का मुख्यमंत्री रहेगा। इस तरह की मुलाकात के बारे में 2014 में कुछ बातें उठी थीं लेकिन भाजपा महासचिव राम माधव ने 24 दिसंबर 2014 को ट्वीट कर ऐसी कोई मुलाकात न होने की बात कह कर कयासों पर विराम लगा दिया था। सज्जाद लोन ने कहा कि शाह और उमर अब्दुल्ला की मुलाकात ढाई घंटे तक चली थी।
विज्ञापन
अलगाववादी नेता से मुख्यधारा के नेता बने लोन ने कहा कि अब्दुल्ला उन पर कश्मीर में परोक्ष रूप से भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री 2014 के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सरकार गठन के लिए स्वयं भाजपा के साथ संपर्क में थे। ज्ञात हो कि सज्जाद लोन ने बीते साल राज्यपाल के पास सरकार बनाने के दावे की चिट्ठी भी भेजी थी।
विज्ञापन