{"_id":"935e0a10ee510fb561d525b54e4d2291","slug":"people-ruckus-in-srinagar-rajbag-for-relief-supplies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में राहत सामग्री के लिए लोगों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में राहत सामग्री के लिए लोगों का हंगामा
टीम डिजीटल/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 19 Sep 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव को लेकर श्रीनगर के राजबाग में लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि राहत वितरण में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसको लेकर काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे। हालांकि प्रशासन ने भेदभाव कि बात से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार श्रीनगर के राजबाग क्षेत्र में स्थानीय निवासियों ने सरकारी इमदाद में भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के अनुसार पन्द्रह दिन बीतने के बाद भी उन्हें किसी तरह की कोई मदद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
इसके चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने प्रशासन पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। काफी देर चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। वहीं प्रशासन ने किसी तरह के भेदभाव की बात से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन