फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   people returning to the villages of border areas

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद फिर सीमा से सटे गांवों में वापस लौटे लोग

Sun, 09 Oct 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 09 Oct 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
people returning to the villages of border areas
सीमावर्ती इलाके में वापसी करते ग्रामीण - फोटो : File Photo
पाकिस्तान सीमा पर बने तनातनी माहौल के बाद सीमा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग घर छोड़ कर होकर सरकार द्वारा बनाए राहत शिविरों में पहुंचे थे। अब सीमा पर शांति होने पर लोग घरों को लौटने लगे हैं। शनिवार को दोमाना हायर सेकेंडरी, गर्ल्स हाई स्कूल, मढ़ हायर सेकेंडरी, घो मन्हासा हायर सेकेंडरी स्कूलों में ठहरे विस्थापितों से पटे स्कूल खाली होना शुरू हो गए। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी दोमाना हायर सेकेंडरी स्कूल के कैंप कमांडर नायब तहसीलदार रोहित शर्मा ने बताया कि सीमा पर शांति के माहौल और धान की फसल की कटाई के लिए लोगों ने घरों का रुख कर लिया है। भाजपा जिला ग्रामीण के उपप्रधान यशपाल सेठ ने बताया कि गर्ल्स हाई स्कूल में आए विस्थापितों की प्रशासन के अलावा स्थानीय युवाओं ने भी देखभाल की थी। अब सीमा पर शांति बनी हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा लोगों का खेती बाड़ी का काम भी प्रभावित हो रहा था। फसलें तैयार हैं किसानों की छह महीनों की मेहनत खेतों में पड़ी है, जिसके चलते इन लोगों को मजबूरी में घरों को जाना पड़ा है। इन विस्थापित कैंपों में अखनूर सेक्टर के परगवाल के गांवों और कानाचक्क सेक्टर के सीमा पर स्थित गांवों लल्याल, सुई, गैडला, चड़गाली, पंगोर आदि गांवों के लोग शिविरों में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने पीओके में की थी सर्जिकल स्ट्राइक

people returning to the villages of border areas
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना द्वारा बीते दिनों सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी । इस स्ट्राइक में पाकिस्तान सेना के दो सैनिकों के साथ साथ 38 आतंकियों के मारे जाने की खबरें आईं थी । भारतीय सेना द्वारा इस स्ट्राइक में 7 आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया गया था । 

इस घटना के बाद पाकिस्तान की ओर से सीमा पर हमले के खुफिया इनपुट के बाद भारतीय सेना ने सीमांत क्षेत्रों के 10 किलोमीटर के इलाके को खाली करा लिया था । सेना ने सीमा से सटे 10 किमी के इलाके में पड़ने वाले गांवों के लोगों को सुरक्षित इलाकों में बने राहत शिविरों में शिफ्ट किया है । 

भारतीय सेना द्वारा लगातार सरहद पर है चौकसी

people returning to the villages of border areas
इंडो पाक बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान से हो रहे सीजफायर उल्लंघन के चलते भारतीय सेना द्वारा लगातार सरहद पर चौकसी बरती जा रही है । सरहद पर तैनात जवानों को किसी भी तरह के हमले की स्थिति मेें पूरी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए हैं । 

पाकिस्तान की सीमा के रास्ते बार बार भारत में आतंकी घुसपैठ की कोशिश भी हो रही है । सरहद पर सेना की चौकसी से बार बार इन घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है । 6 अक्टूबर को नौगाम में सीमापार से घुसपैठ कर रहे 4 आतंकियों को सेना ने मार गिराया था । इन आतंकियों के पास से सेना को भारी मात्रा में पाकिस्तानी हथियार और ज्वलनशील केमिकल समेत पाकिस्तान में बना सामान मिला था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed