{"_id":"b884a15802e0852d6f49a874ec252eec","slug":"people-protest-for-water-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत पर लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत पर लोगों ने जताया रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइपें बदलने और पेयजल किल्लत पर रविवार को रविवार को वार्ड सोलह के लोगों का गुस्सा विभाग के खिलाफ भड़क गया।
विज्ञापन
लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पानी की पाइपें जगह-जगह से लीक हैं और लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
हाईवे जाम करने की चेतावनी देते हुए लोगों ने कहा कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रघुवीर सिंह ने कहा कि पिछले कई महीनों से वार्ड में लगी विभाग की पाइपें पुरानी होने के कारण फट गई हैं।
कई बार विभाग को पाइपों को ठीक करने अथवा नई पाइपें लगाने के लिए कहा गया। लेकिन विभाग ने कोई भी पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है और विभाग द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन
वहीं प्रदर्शनकारियों में शामिल विमला देवी ने कहा कि विभाग लोगों की समस्या को गंभीरता ने नहीं ले रहा। न तो अधिकारी और न ही कर्मचारी समस्या को ठीक करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
पिछले पांच महीनों से पानी की किल्ल्त हो रही है और जब भी समस्या को दूर करने के लिए कहा जाता है विभाग बहाना बनाकर टाल देता है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का हल जल्द नहीं किया गया तो वह हाइवे जाम कर देेंगे। प्रदर्शनकारियों में सुनील कुमार, विक्रम कुमार, राजकुमारी, सीता देवी आदि उपस्थित रहे।