फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest against private schools

निजी स्कूलों की मनमानी पढ़कर चौंक जाएंगे आप !

Sun, 31 Aug 2014 12:01 PM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
people protest against private schools

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक के लिए एसआरओ-123 लागू करने की मांग के समर्थन में शहरवासी शनिवार को सड़क पर उतर आए हैं। लोगों ने ओमाड़ा मोड़ इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाजू पर काले पट्टे भी बांध रखे थे।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शहरवासियों का आंदोलन दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शहरवासियों ने एजाज सुंबरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर भूपिंद्र सिंह, जगदेव, गगन शर्मा, सन्नी कोतवाल, शाम कुमार, इम्तियाज चंदेल व अन्य ने बताया कि एसआरओ-123 के लागू नहीं होने से निजी स्कूलों की मनमानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे उड़ा रहे है न‌‌ियमों की धज्ज‌ियां

people protest against private schools

नियम के अनुसार विद्यार्थियों से एक बार एडमिशन फीस ली जानी चाहिए, लेकिन यहां हर वर्ष एडमिशन फीस ली जाती है। जबकि स्कूलों में सुविधाएं नाम मात्र की हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए हर साल एडमिशन करवाना मुश्किल हो जाता है।

लोग एसआरओ-123 को लेकर जागरूक नहीं है। इसी को लेकर जागरूकता अभियान छेड़ने के साथ शिक्षा विभाग व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

लोगों को अपने साथ जोड़कर बताया जा रहा है कि अगर राज्य सरकार पूरी तरह से एसआरओ 123 को लागू करती है तो आम आदमी के लिए बड़ी राहत होगी। सुंबरिया ने बताया कि राइट टू एजूकेशन एक्ट को भी अभी तक राज्य सरकार ने लागू नहीं किया है।

इसके लागू न होने के कारण गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से महरूम हैं। जब तक राज्य सरकार व शिक्षा विभाग इसको लेकर काम नहीं शुरू करते, उनका आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed