{"_id":"1d4c8023ba2da7a850ddb2eddc3cd1dd","slug":"people-protest-against-police-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 24 Feb 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे चन्नग्रां नगरी सड़क पर रविवार देर शाम हुए हादसे में घायल युवक की मौत पर सोमवार को बवाल मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हादसे की वजह बने वाहन चालक को हिरासत में लेने की मांग पर सोमवार को अजीजपुर गांव के नजदीक नगरी-कठुआ मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मार्ग खुलवा दिया।
रविवार देर शाम ऑटो और ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत की चपेट में आने से अजीजपुर गांव का रहने वाला पैंतीस वर्षीय मोहनलाल बुरी तरह से घायल हो गए था।
उसे पहले जिला अस्पताल और उसके बाद जम्मू जीएमसी ले जाया गया। देर रात जम्मू जीएमसी पहुंचने पर मोहनलाल ने दम तोड़ दिया।
चन्नग्रां नगरी रोड पर अजीजपुर के निकट हुए हादसे के दूसरे दिन तक हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक को हिरासत में न लिए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। अजीजपुर गांव के ग्रामीण सड़क पर उतर आए और यातायात जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सरपंच यशपाल रैणा सहित प्रेमचंद, ओमकार चंद और संपूर्ण चंद ने कहा कि एक तो घटनास्थल पर पुलिस देरी से पहुंची, उस पर युवक की मौत के बावजूद कानूनी कार्रवाई के तौर पर पुलिस ने अभी तक कुछ पुख्ता कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
इस बाबत ग्रामीणों ने पुलिस से जानने का प्रयास भी किया है, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए युवक की डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
उसके पीछे पत्नी और कुछ महीनों का बच्चा रह गया है। दर्दनाक हादसे को पुलिस को गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं, सड़क जाम होने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कठुआ और नगरी पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणाें को समझाकर जाम खुलवाया।