फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest against notice

Jammu News: नाले के निर्माण पर भेजे नोटिस, ग्रामीणों का तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 05:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 24 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
people protest against notice
लोगाें ने राजस्व विभाग पर लगाए सही निशानदेही नहीं करने के आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे से सटे गांव कोटली गलावाना में लोगों के पक्का नाला निर्माण करवाने पर राजस्व विभाग ने नोटिस भेजे हैं।
राजस्व विभाग के तहसीलदार ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार व गिरदावर की मौजूदगी में लोगों को नाले की भूमि पर अवैध कब्जा करने पर नोटिस जारी कर भूमि के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा।
इस दौरान राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार रमेश चंद्र व सुशील शर्मा, गिरदावर सतेंद्रपाल सिंह, पटवारी विनय शर्मा, टिंकू कुमार, विपल कुमार व जगेश ने स्थान पर पैमाइश कर खसरा नंबर 99 शामलाट गैर मुमकिन नाला का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

बाद में ग्रामीणों जीतो देवी, बबली देवी, प्रकाशो देवी, सुनीत देवी, सुभाष चन्द्र, सोमनाथ, सुरजीत सिंह, अशोक वर्मा ने आरएस पुरा तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा कस्बे के बाजार व अन्य वार्डों का पानी इसी नाले में आता है, मगर क्षेत्र पंचायत के अधीन होने पर नगर पालिका को इसे पक्का करवाने की मांग की। साथ ही उक्त स्थान पर नाले की भूमि पर कब्जा किए जाने के लिए कहा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस किसी ने भी नाले की भूमि पर अवैध कब्जा किया है उसे खाली करवा नाले का निर्माण कराया जाए। लोगों ने कहा कि राजस्व विभाग की और सही निशानदेही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग रिकॉर्ड के मुताबिक 26 कनाल भूमि सरकार की है। इस पर लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसे खाली करवाया जाएगा। इस मामले के समाधान के लिए दो नायब तहसीलदारों की देखरेख में कमीशन का गठन कर कार्रवाई की गई है।
चंद्रशेखर शर्मा, तहसीलदार आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed