{"_id":"3a2946050378450995e49d9b3e9534a9","slug":"people-pray-in-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर मंदिरों में आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर मंदिरों में आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर
Updated Fri, 02 Jan 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष के प्रथम दिन वीरवार को सब डिवीजन के तमाम मंदिरों में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।लोगों ने अपने इष्ट देव और कुल देवता से देश की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
बुधवार रात को सुकराला माता के दरबार में भक्तों ने विशेष भगवती जागरण का आयोजन कर नव वर्ष का स्वागत किया गया।वीरवार की सुबह सबेरे से ही मंदिरों में श्रद्घालुओं का आगमन शुरू हो गया था।
विज्ञापन
माता सुकराला के दरबार में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर श्रद्घालुओं ने सुबह-सबेरे ही स्नान कर सबसे पहले नव वर्ष पर माता की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए।
नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भी वीरवार की सुबह से ही बाबा भोले नाथ के दर्शन करने वालों और पवित्र शिवलिंगम पर जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा।
इसके अलावा रामकोट, गल्क, छल्लां, नगरोटा गुजरू, गडी, कोहग, भड्डू परनाला के मंदिरों में भी सारा दिन भक्तों का तांता लगा रहा। नव वर्ष के पहले दिन कई स्थानों पर भंडारों और सत्संग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन