फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people of Jammu and Kashmir tourism industry focused on Bengal Jammu and Kashmir state government sent senior officers to Kolkata

बंगाल पर टिकी जम्मू-कश्मीर के पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की नजर, प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ अफसरों को कोलकाता भेजा

Sat, 10 Oct 2020 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Oct 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
people of Jammu and Kashmir tourism industry focused on Bengal Jammu and Kashmir state government sent senior officers to Kolkata
फाइल फोटो - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर में पहले पांच अगस्त 2019 के बाद के हालात और उसके बाद कोविड-19 के कारण पर्यटन उद्योग की कमर टूट गई है। ऐसे में कोविड प्रतिबंधों में राहत मिलने के बाद पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग इसे अवसर के रूप में देख रहे हैं। 
विज्ञापन


सर्दियों का शुरुआती मौसम विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के लोगों के पर्यटन का होता है। इस अवसर को भुनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पश्चिम बंगाल का चयन किया है और अपने वरिष्ठ अधिकारियों और कुछ टूर ऑपरेटरों के एक समूह को कोलकाता भेजा है। 
विज्ञापन


यह दल वहां के ऑपरेटरों और संबद्ध एजेंसियों से बात कर डल झील, माउंटेन बाइकिंग से जुड़ी गतिविधियों की चर्चा कर युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास करेगा। टूर ऑपरेटरों को बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते पहलगाम में एक गोल्फ प्रतियोगिता और अक्तूबर के अंत में पांपोर में एक केशर महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में अर्थव्यवस्था की स्थिति को पटरी पर लाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उसमें पर्यटन का पुनरोद्धार की बड़ी योजना भी शामिल है। इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया गया कि कश्मीर के अधिकारियों की एक टीम इन दिनों पर्यटन प्रोत्साहन गतिविधियों के लिए कोलकाता में है।

टीम में शामिल कश्मीर पर्यटन निदेशालय के उप निदेशक इदिल सलीम और अहसानुल हक़ चिश्ती सहित अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में विभिन्न पक्षों के साथ कई बैठकें की और उन्हें जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों से अवगत कराया।

कोलकाता के टूर ऑपरेटरों ने पर्यटन के पुनरुद्धार के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार और उसके लिए आवश्यक एसओपी के प्रयासों में गहरी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने ऑपरेटरों के साथ अपने करीबी समन्वय को याद किया और भविष्य में इसे और मजबूत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुनरुद्धार अभियान शुरू करने के लिए पश्चिम बंगाल को चुनने के लिए पर्यटन विभाग को धन्यवाद दिया।

जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों में बंगाल का तीसरा स्थान
बंगाल के टूर ऑपरेटरों ने बताया कि दिसंबर-जनवरी की शीतकालीन पर्यटन खिड़की में जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए पश्चिम बंगाल के भावी पर्यटकों की ओर से बड़ी संख्या में प्रश्न पूछे गए हैं।गुजरात और महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल तीसरा राज्य है जहां से बड़ी संख्या में पर्यटक मुख्य रूप से दुर्गा पूजा की छुट्टियों के साथ पतझड़ के मौसम का आनंद लेने जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed