फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People of J&K deserve better things, says Hema Malini

चल धन्नो, तेरी बसंती की इज्जत का सवाल का है...

Sat, 06 Dec 2014 10:25 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
People of J&K deserve better things, says Hema Malini

कठुआ के नगरी और सांबा के धार्मिक स्थल परमंडल में आयोजित चुनावी जनसभा में भाजपा की स्टार प्रचारक, सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने रियासत के हालातों पर गहरी चिंता जाहिर की और इसे दूर करने के लिए भाजपा को विकल्प बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत को आतंकवाद से मुक्त करवाना होगा, जिसे भाजपा ही कर सकती है। चुनावी सभा के बहाने बालीवुड की ड्रीम गर्ल का यहां पहला दौरा था। कठुआ में उन्होंने पार्टी प्रत्याशी राजीव जसरोटिया के समर्थन में मतदान करने के लिए लोगों से आह्वान किया जबकि परमंडल में सांबा से पार्टी प्रत्याशी डा. देवेंद्र मन्याल के लिए जनसभा की।
विज्ञापन


कठुआ ऐतिहासिक कसबा नगरी के रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित जनसभा में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताए गए विकास के माडल को राज्य में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पचीस सालों से राज्य में दंगे और आतंकवाद ने लोगों को जकड़ कर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब समय आ गया है कि इन दोनां को खत्म कर विकास और विश्वास की सरकार बनाई जाए। उन्होंने कहा कि वह कश्मीर और वैष्णो देवी के दरबार में तो कई बार आई हैं, लेकिन राज्य के हालातों के बारे में सुनते ही उनके माथे पर चिंता की लकीरें आ जाती हैं।

जनता को सोचना चाहिए कि राज्य में किस प्रकार विकास हो। इसके लिए मोदी जैसे प्रधानमंत्री को हर स्तर पर ताकत देनी होगी। उन्होंने भाजपा के मिशन 44 प्लस को पूरा करने के लिए जनता का सहयोग मांगा।

दो चरणों के मतदान प्रतिशत पर उन्होंने कहा कि 72 प्रतिशत मतदान सफलता की कुंजी है। वह उम्मीद करती हैं कि अगले चरणों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हो। जनसभा में रवींद्र पठानिया, विद्या सागर, अर्पण वर्मा, विक्की शर्मा आदि मौजूद रहे।

...और जब मंच पर गुस्साईं हेमा मालिनी

People of J&K deserve better things, says Hema Malini

पुरमंडल में मंच पर हेमा मालिनी के साथ खड़े होने के लिए भाजपा नेता बड़े बेताब दिखे। हेमा मालिनी के पहुंचते ही मंच नेताओं और कार्यकर्ताओं से भर गया... और इस बच अचानक हेमा मालिनी को अचानक गुस्सा आ गया और सभी को पीछे हटने के लिए कहना पड़ा।

इसके बाद जब उन्होंने सभा को संबोधित करना शुरू किया तो पीछे भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा गया। हेमा मालिनी को खड़े रहने के लिए स्थान नहीं बचा। धक्का लगने पर उन्हें फिर गुस्सा आ गया और कार्यकर्ताओं को पीछे हटाया।
 
चल धन्नो, तेरी बसंती की इज्जत का सवाल का है... भाजपा की स्टार प्रचारक, सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कुछ इस अंदाज में शनिवार को सांबा से पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। पुरमंडल में आयोजित जनसभा में हेमा मालिनी ने नेकां, कांग्रेस की गठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही लोगों को जम्मू कश्मीर में विकास करवाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed