भारतीय क्षेत्र में मिल रहा पाक का नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में भारतीय कंपनियों के सिम पर पाकिस्तान का नेटवर्क मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे खतरा हो सकता है। इसलिए इस पर रोक लगाने के ठोस कठम उठाए जाएं।
सीमा के आसपास पाकिस्तान का नेटवर्क मिलना नई बात नहीं, लेकिन समय रहते इस पर ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो भविष्य में इससे खतरा हो सकता है।
बताया जाता है कि हाल में पाकिस्तान के व्यापारियों का एक शिष्टमंडल राज्य के दौरे पर आया था।
लोगों ने पाकिस्तानी नेटवर्क से की आपस में बात
जब उन्हें सीमा दिखाने के लिए लाया गया, तो अधिकांश लोगों के मोबाइल पर पाकिस्तान का नेटवर्क मिल रहा था। तब व्यापारियों ने फोन पर बातचीत भी की थी।
अब देश की संचार कंपनियों के सीम पर पाकिस्तान का नेटवर्क मिलने से लोगों में कई तरह की चर्चा है। वहीं केंद्र सरकार न ही राज्य सरकार की तरफ से अब तक ठोस कदम उठाया गया है।
कसबे के रमण कुमार, अरुण लाल, ज्योति शर्मा, मनोहर लाल का कहना है कि भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान का नेटवर्क मिलने से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती है।