{"_id":"463a9ad784e8af72eabe34f4946684f1","slug":"people-facing-passenger-shed-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर शेड न होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर शेड न होने से यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यात्रियों की असुविधा को देखते हुए फिंतर चौक पर शीघ्र एक पैसेंजर शेड का निर्माण करवाने की मांग की है। इससे यहां आने वाले यात्रियों को पेश आ रही परेशानियां दूर हो सकेंगी।
विज्ञापन
अमरचंद, कर्म सिंह, लेखराज, बलदेव सिंह, रतनचंद आदि ने बताया कि कुछ अर्सा पहले सरकार ने फिंतर चौक को विकसित करने का काम शुरू किया था।
इसके तहत वर्तमान सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ नालियों को पक्का किया गया। इस सड़क को चौड़ा करते समय गिराया गया पैसेंजर शेड का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इसके चलते चौक पर गाड़ियों का इंतजार करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि फिंतर चौक तहसील का सबसे व्यस्ततम चौराहा है।
विज्ञापन
यहां हर समय सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बिलावर से जम्मू, कठुआ, दियालाचक, उधमपुर जाने वाली तमाम गाडियां यहां से होकर गुजरती हैं। लिहाजा यात्रियों को गाड़ी के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता है।
पैसेंजर शेड न होने की वजह से उन्हें धूप, बारिश में खुले में ही खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इन लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इलाके के यात्रियों की सुविधा के लिए फौरन फिंतर चौक पर एक शेड का निर्माण शीघ्र करवाया जाए।