फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people demand for e-bus

Jammu News: बसें बदलकर पहुंच रहे जम्मू, समय बर्बाद, नहीं मिलती सीट

Mon, 14 Oct 2024 05:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 14 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
people demand for e-bus
लोगों ने सीमावर्ती क्षेत्रों से जम्मू के लिए ई-बस चलाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राजपुरा के सीमावर्ती क्षेत्रों से लोग बसें बदलकर जम्मू पहुंच रहे हैं। इस कारण उनका समय बसें बदलने में बर्बाद हो रहा है। लोगों का कहना है सीमावर्ती क्षेत्रों से जम्मू के लिए हर रोज आते जाते हैं। प्रशासन को ई-बस सेवा की शुरुआत करनी चाहिए।
कॉलेज के छात्रों को जम्मू में आना जाना रहता है। उन्हें पहले मिनी बसों से सांबा पहुंचना पड़ता है फिर सुपरफास्ट यात्री बसों से जम्मू जाना पड़ रहा है। ऐसे में एक तो उनका अधिक समय बर्बाद होता है और फिर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो उन्हें बस में बैठने के लिए सीट तक नहीं मिलती है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में ई-बस चलाने की मांग की है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गावों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

हम हर रोज जम्मू जाते हैं। कई बार कार्यालय पहुंचने में देरी हो जाती है। पहले मिनी बस से सांबा पहुंचना पड़ता है। वहां से सुपर फास्ट बस से जम्मू के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में उनका अधिक समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमजीत सैनी, निवासी राजपुरा सांबा।
हम जम्मू यूनिवर्सिटी में जाते हैं। कई बार सुपर फास्ट बस चालक भी उन्हें बस में सफर नहीं करने देते। इससे कई बार यूनिवर्सिटी देरी से पहुंचते हैं। यदि ई-बस सेवा शुरू हो जाए तो छात्रों को भी राहत मिलेगी।
छात्र दिशांत चौधरी, निवासी राजपुरा सांबा
सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को जम्मू आने-जाने की समस्या रहती है। ई-बस सेवा के लिए उन्होंने कई बार जिला प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत करवाया है। मगर ई-बस सेवा नहीं लगाई गई है। अब उन्होंने विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल से भी गुहार लगाई है।
पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व नायब सरपंच सुजाना सांबा
सीमावर्ती गावों के दो दर्जन से भी अधिक गावों के लोगों को जम्मू आने-जाने के लिए सीधी बस सेवा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। कई बार हमें जम्मू जाने के लिए काफी समय बरबाद करना पड़ता है। ऐसे में यदि ई-बस सेवा शुरू हो जाए तो सीमावर्ती क्षेत्र के लोगोंं को काफी राहत मिलेगी।
कमल गुप्ता, निजी ठेकेदार राजपुरा सांबा।
इस बारे में राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों से बात कर सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ई-बस सेवा शुरू करवाई जाएगी। ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।

डॉ. देवेंदर मन्याल, विधायक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सांबा
सांबा-कठुआ पुराने बॉर्डर पर बने अवरोधक, रोज हो रहे हादसे
सांबा। जिले के राजपुरा में सांबा कठुआ पुराने बार्डर मार्ग पर वडे वडे अवरोधक बनाए गए हैं जिस से कई हादसे भी हो चुके हैं। गत दिवस एक महिला मार्ग से गुजर रही थी उसने अवरोधक को नहीं देखा, इस कारण स्कूटी मार्ग पर पलटने से वह घायल हो गई। स्थानीय निवासी शक्ति शर्मा, सुनील, बीडी शर्मा ने बताया कि एक माह में करीब पांच हादसे हो चुके हैं। उन्होंने उपायुक्त सांबा से राजपुरा की पुलिस चौकी के निकट बनाए गए अवरोधक को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed