{"_id":"14f17406455216c9a26a1178226ad75f","slug":"people-crave-to-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन को तरस गए बुद्घल के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन को तरस गए बुद्घल के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 31 Jul 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
जिले के बुद्धल क्षेत्र में सरकारी राशन की किल्लत पर लोगों ने जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति कड़ा रोष व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमें कोटे अनुसार सरकारी चावल, आटा और चीनी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
सरपंच बदर दीन मलिक एवं बुद्धल यूनाइटेड फ्रंट के चेयरमैन फारूक इंकलाबी ने सीएपीडी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह समय पर सरकारी राशन उपलब्ध नहीं करवाते हैं। यहां तक कि बीपीएल परिवारों को भी समय पर कोटे अनुसार राशन नहीं मिल पाता है। क्षेत्र में कई ऐसे बीपीएल परिवार हैं जो केवल सरकारी राशन पर ही निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन
कई बार नायब तहसीलदार के पास जाकर जल्द सरकारी राशन प्रदान करवाने की गुहार लगाई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राशन की सरकारी सप्लाई को सुचारू बनाने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो लोग सड़कों पर आकर प्रदर्शन का सहारा लेंगे।
विज्ञापन