फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people celebrate vishwakarma puja festival

विश्वकर्मा पूजा: औजारों की पूजा कर खुशहाली मांगी

Fri, 24 Oct 2014 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 24 Oct 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
people celebrate vishwakarma puja festival

मंदिरों के शहर जम्मू में शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास दिन लोहे सहित अन्य औजारों की पूजा अर्चना कर खुशहाली मांगी गई। इस मौके पर तमाम लोहे से जुड़े कारोबार बंद रहे। भगवान विश्वकर्मा मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।

विज्ञापन


विश्वकर्मा दिवस के लिए शुक्रवार सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। मिस्त्री और लोहे के कारोबार से जुड़े लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर धन वृद्धि और सुख शांति की कामना की। ऐसे लोहे से जुड़े सभी कारोबार बंद रखे गए थे। लेकिन पूजा अर्चना के लिए सारे स्थानों पर सुबह व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले गए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने प्रभु विश्वकर्मा के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद पाया। गुढ़ा मोड़ बख्शी नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा सभा की ओर से करवाए गए धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर आस्था जताई। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में कुलदीप राज वर्मा, जगदीश करगोत्रा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। इस बीच मार्बेल मार्केट त्रिकुटा नगर में हुए एक समारोह में खेल मंत्री रमण भल्ला ने लोगों को प्रभु के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने रोजी रोटी का साधन जुटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed