फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people being cheated in name of vaccination in jammu kashmir

अलर्ट: कोरोना टीकाकरण के नाम पर सक्रिय हो गए ठग, पुलिस ने कहा- ऐसे किसी संदेश का जवाब न दें

Fri, 14 May 2021 06:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 May 2021 06:00 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि टीकाकरण के नाम पर कोई भी एसएसएस आए तो उसका जवाब न दें। इसी से बचा जा सकता है। अन्यथा कोई भी ठग आपको शिकार बना सकता है। इससे पहले कोरोना काल में नौकरी देने के नाम पर ठगी के मामले भी सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
people being cheated in name of vaccination in jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कई ठग सक्रिय हो गए हैं। ठग लोगों को वैक्सीनेशन के नाम पर पंजीकरण का झांसा देकर बैंक की जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद ओटीपी से पैसों की धोखाधड़ी हो रही है। इसे देखते हुए साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ठगों की ओर से मोबाइल फोन पर एक एसएमएस भेजा जा रहा है। इसमें एक लिंक आ रहा है। लिंक के माध्यम से लोगों को पंजीकृत होने को कहा जाता है। जैसे ही इस एसएमएस पर कोई जबाव दिया या लिंक क्लिक किया तो कुछ जानकारियां मांगी जाती है। जिसे साझा करने पर बैंक खाते की जानकारी मांगी जाती है। बैंक खाते की जानकारी देते ही ठग लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं।
विज्ञापन


साइबर पुलिस जम्मू के एसएसपी नरेश शर्मा का कहना है कि अभी तक हमारे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया और न ही किसी ने शिकायत की है। लेकिन इस तरह के एसएमएस जरूर सर्कुलेट हो रहे हैं। इसकी जानकारी साइबर पुलिस के पास पहुंची है। लिहाजा एहतियात के तौर पर एक अलर्ट जारी किया गया है, ताकि लोग सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यहां सन्नाटे के सिवा कुछ भी नहीं: हसीं वादियों में छाई खामोशी, तस्वीरों में देखें हाल-ए-कश्मीर
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed