फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People are breaking traffic rules

यातायात नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

Thu, 23 Apr 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Thu, 23 Apr 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
 People are breaking traffic rules

ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते आजकल सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। यह लापरवाही नेशनल हाईवे सहित शहर में हो रहे सड़क हादसों का कारण बन रही है।

विज्ञापन


हालत यह कि शहर में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी हाथ मलते रह जाते हैं और ठीक उनके सामने से टिपलिंग और बिना हेल्मेट वाहन चला रहे लोग निकल जाते हैं।

मंगलवार को अमर उजाला द्वारा ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद बुधवार को डीएसपी रूरल राजिंद्र शर्मा के नेतृत्व में नहर चौक पर नाका लगाया गया। हालांकि, हालात फिर वैसे ही रहे।
विज्ञापन


ट्रैफिक कर्मी एक बार फिर टिपलिंग कर रहे चालकों को रोकने में नाकाम साबित हुए। हैरत की बात यह रही कि ट्रैफिक कर्मचारियों के ठीक सामने से बिना हेल्मेट के वाहन गुजरते रहे और कर्मचारी मात्र तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर में दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ चुका है, जिससे आए दिन हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। उधर, लखनपुर मुख्य अड्डे पर ट्रकों को बेतरतीब लगाए जाने से जाम की स्थिति बनती जा रही है।


दिन और रात के समय राज्य से बाहर जाने वाले वाहन हाईवे के दोनों और खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे राज्य में दाखिल होने वाले वाहनों के लिए दिक्कतें और भी बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed