कश्मीर: नन्हे सपनों के नए कल की शुरूआत को सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में बुधवार को करीब 8 महीने के बाद स्कूल खुले। घाटी में कई रोज बाद जब बच्चे अपनी स्कूल यूनिफार्म में भविष्य के नए कल की ओर बढ़ते दिखे तो नन्हे मासूमों की खुशी देखते ही बन रही थी। ऐसी नन्ही उम्मीदों की कई फोटो जब सोशल मीडिया पर शेयर हुईं तो कश्मीर की इस बदलती सूरत को सारे देश ने सराहा।
कश्मीर के बच्चों की तस्वीरें फेसबुक और ट्विटर के एकाउंट्स पर देखी जाने लगी। लोगों ने कश्मीर के बदलते हालातों को सराहा और बच्चों के बेहतर कल की दुआएं भी मांगी। लोगों ने अपनी पोस्टों में दुआ की कि कश्मीर की खूबसूरती को अब किसी बुरे हालात की नजर ना लगे। नतीजा ये कि कश्मीर का हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
कश्मीर से लेकर केरल तक इस बात की गूंज सुनाई देने लगी कि करीब 7 महीने के गाढ़े वक्त के बाद कश्मीर के बच्चे अब फिर से अपने सपनों की परवाज को पूरा करने की राह पर चल सकेंगे। किसी ने बच्चों की सलामती की दुआ की तो किसी ने कश्मीर की उस जेहनी संस्कृति के दौर की वापसी बताया जिसके लिए वो सारी दुनिया में जाना जाता है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा Kashmir हैशटैग
लोगों के कश्मीर से जुड़े कई पोस्ट के बाद कश्मीर का हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोगों ने कई सारे पोस्ट भी लिखे। इनमें एक दिल्ली की एक यूजर विधानिका ने लिखा कि कश्मीर एक नए कल की ओर बढ़ा है, दुआ है कि इसे किसी की नजर ना लगे।
एक अन्य यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि कश्मीर में करीब 8 महीने के बाद जिंदगी पटरी पर लौट रही है। अब कश्मीर के बच्चों को फिर से अपने सपनों की राह में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इन पोस्ट के साथ कई और लोगों ने भी इन बदलते हालातों को सराहा।