फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pellet gun option Soon in Kashmir

विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट एक-दो दिन में, कश्मीर में पेलेट गन का विकल्प जल्द

Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
pellet gun option Soon in Kashmir
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सबसे सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उपद्रवियों से निपटने में पेलेट गन के इस्तेमाल का विकल्प जल्द सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट एक-दो दिन में आ जाएगी। हालात सामान्य बनाने की कोशिशों के तहत दिल्ली से सर्वदलीय समिति जल्द कश्मीर आएगी। देश के किसी भी हिस्से में रह रहे कश्मीरी छात्रों के लिए गृह मंत्रालय में एक नोडल अफसर नियुक्त किया जाएगा जिससे कश्मीरी छात्र सीधे संपर्क कर समस्याएं बता सकते हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र हुर्रियत समेत उन सभी से बातचीत के लिए तैयार है जो कश्मीरियत, इंसानियत और जम्हूरियत में यकीन रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में हाल में बीएसएफ की तैनाती पर राजनाथ ने कहा कि इसमें कोई संकेत नहीं ढूंढा जाना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि हम जन्नत को जहन्नुम नहीं बनने देंगे।

पत्थरबाजी में सुरक्षा बल के 4500 जवान घायल

pellet gun option Soon in Kashmir
आंसू गैस का गोल दागता सुरक्षा बल का जवान - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या सुरक्षा बल के जवान के मारे जाने पर पूरे देश को तकलीफ और दुख होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात से दुखी हैं। उन्हें लोगों की परेशानी और दुख से पीड़ा पहुंची है।

गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर का भविष्य ही देश का भविष्य है। कश्मीरी युवकों के भविष्य को गढ़ने की कोशिश हो रही है। जो लोग बच्चों और युवकों को पत्थर थमाते हैं, वे उनका भविष्य तबाह करना चाहते हैं। युवकों के हाथों में कंप्यूटर होना चाहिए, पत्थर नहीं।

हालात बिगाड़ने और बच्चों को पत्थर थमाने वाले लोगों की पहचान होनी चाहिए। राजनाथ ने कहा कि पत्थरबाजी में सुरक्षा बलों के 4500 से अधिक जवान भी घायल हुए हैं। सुरक्षा बल के जवान फिर भी संयम बरत रहे हैं।

उन्हें आगे भी संयम बरतने को कहा गया है। राजनाथ ने कहा कि पीडीपी और भाजपा गठबंधन एजेंडे पर कायम हैं। आपसी समझ भी दुरुस्त है। हम जानते हैं कि समस्या का समाधान किस तरह किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed